[su_note note_color=”#0b0a0d” text_color=”#f439d9″ radius=”0″]आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर ऑनलाइन दिए जाएंगे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार[/su_note]
[su_button url=”www.mirrormedianews.com” target=”blank” style=”3d” background=”#110f0f” color=”#e9700b” radius=”0″ icon_color=”#171414″ text_shadow=”7px 38px 22px #f92c2c”]MIRROR MEDIA[/su_button] : देशभर में आज राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाएगाl पर कोरोना काल में इसका असर थोडा फीका और अलग होगाl कोरोना की वजह से पहली बार ये आयोजन राष्ट्रपति भवन में न होकर ऑनलाइन आयोजित होगाl आपको बता दें कि खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर देश में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता हैl इसी दिन राष्ट्रीय खेल पुरस्कार भी दिए जाते हैंl
गौरतलब है कि इस खेल दिवस के अवसर पर इस साल अलग-अलग कैटेगरी में कुल 74 लोगों को ये पुरस्कार दिए जाने थेl वहीँ इनमें से 64 कार्यक्रम में मौजूद रहेंगेl जो लोग व्यक्तिगत तौर पर पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो पा रहे हैं वो या तो कोराना संक्रमित हैं या आइसोलेशन में हैंl कुछ खिलाड़ी देश के बाहर होने की वजह से भी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह का हिस्सा नहीं होंगेl
[su_note note_color=”#0b0a0d” text_color=”#f439d9″ radius=”0″]क्रिकेटर रोहित शर्मा सहित इन खिलाड़ियों को दिए जाएंगे पुरस्कार[/su_note]
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों में क्रिकेटर रोहित शर्मा भी शामिल हैंl उनके अलावा पहलवान विनेश फोगाट, टेबिल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल और पैरालंपियन मरियाप्पन थांगावेलु शामिल हैंl इस वर्ष पांच खिलाड़ियों को सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगाl जबकि 27 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिए जाएंगेl
[su_note note_color=”#0b0a0d” text_color=”#f439d9″ radius=”0″]राष्ट्रपति के द्वारा दिया जाता है पुरस्कार[/su_note]
कोरोना काल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे जबकि पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ी अपने अपने शहर के स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सेंटर से जुड़ेंगेl वहीँ इसके अलावा खेल मंत्री किरण रिजिजू और कुछ और महत्वपूर्ण मेहमान विज्ञान भवन से इस कार्यक्रम में जुड़ेंगेl