जमशेदपुर : शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। चोराें के हौसले बुलंद होते जा रहे है। घर तो घर स्कूलों में भी चाेर चोरी करने से बाज नहीं आ रहें है। जमशेदपुर से सटे सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत दिंंदली बाजार के पीछे राजकीयकृत कन्या मध्य विद्यालय में बीती रात चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक रात के अंधेरे में ताला तोड़कर विद्यालय के कई समान पर हाथ साफ करते चोरों ने 85 हज़ार रुपये के किचन सेट प्लास्टिक की आठ कुर्सियां, किताब- कॉपी, अल्युमिनियम के अनेक बर्तन, रसोई गैस सिलेंडर, स्कूल की पांचवी के दो खिड़कियां उखाड़ ले गए। दरवाजे को क्षति पहुंंचायी है। वायरिंग और टयूबलाइट को भी तोड़ दिया गया है।
मामले को लेकर प्रधानााध्यापिका सुनीता कुजूर द्वारा पूरी घटना की लिखित शिकायत आदित्यपुर थाने में दर्ज करायी गयी है।
वहीं प्रधानाध्यापिका का कहना है कि विद्यालय के बाउंड्री के अंदर कई असामाजिक तत्वों को हमेशा नशापान करते देखा गया है। इस संबंध में जल्द से जल्द कार्यवाही करने व विद्यालय के समीप पेट्रोलिंग गश्ती को बढ़ाने की बात कही है।