आदित्यपुर में कचरे का अंबार, जर्जर सड़के और जलजमाव बढ़ा रही लोगों की परेशानी, नगर निगम बरत रही लापरवाही

0

जमशेदपुर : आदित्यपुर की सड़कों पर कूड़े-कचरे का अंबार स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ा रहा है। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे है। बारिश के वक़्त इन गड्ढों में पानी भर जाता है। जल जमाव की समस्या से लोग त्रस्त है।

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र वार्ड नंबर 1 से 32 तक का यही हाल है। शिकायत के बावजूद आदित्यपुर नगर निगम लापरवाही बरत रही है।

मनोज राम, स्थानीय, आदित्यपुर नगर निगम

वहीं स्थानीय नागरिक मनोज राम ने बताया कि नगर निगम का कोई ध्यान नहीं है। साफ-सफाई ताे जैसे यहां सपना हो गया हो। किसी भी वार्ड में गड्ढे भरने का काम होता है या पाइप लाइन का काम किया जाता है तो पूरी तरह से बराबर नहीं किया जाता है। ठेकेदार को कहने पर वे लोग आदित्यपुर नगर निगम को शिकायत करने के लिए कहते हैं। वहां जाने पर कोई अधिकारी मिलते ही नहीं। आदित्यपुर नगर निगम महामारी के दौर मेंं इस तरह लापरवाही बरत रही है।अब अगर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की जनता जाए तो जाए कहां।

बीरेंदर गुप्ता, पार्षद,आदित्यपुर नगर निगम

वहीं इस संबंध में जब आदित्यपुर नगर निगम पार्षद विरेंद्र गुप्ता से बात की गई उन्होंने अपनी असमर्थता जताते हुए कहा कि पिछले 6 महीनों से कचरे का उठाव नहीं हो पा रहा है इसलिए जहां तहां कूड़ा कचरा का ढेर लगा हुआ है।  कुछ सफाई कर्मी आदित्यपुर नगर निगम २ से झाड़ू मारने का काम करके कचरा जमा कर देते हैं। उन्‍होनें बताया कि इस संबंध में आयुक्त से और मेयर से भी शिकायत की गई है कि सफाई करवाई जाए। कचरा निष्पादन नहीं हो पाने के कारण कचरा उठाने का काम बाधित है। विभाग के अधिकारी इसका समाधान निकालेंगे। हमलोग असमर्थ है।

बता दें कि आदित्यपुर नगर निगम इस साल भी स्वच्छता सर्वेक्षण में पीछे रहा है। आदित्यपुर नगर निगम या मेयर अथवा डिप्टी मेयर व पार्षदों की ओर से  रैंकिग में सुधार करने की दिशा में कोई सार्थक पहल भी नही किया गया है। गंदगी से बजबजाते मुख्य सड़कें अपनी दास्तान खुद-ब-खुद बयां कर देते है। इसके अलावा सड़कों, गलियों और मुहल्लों में गंदे नालों और गड्ढों का पानी विभागीय लापरवाही की हकीकत कहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here