जमशेदपुर : कोरोना की दस्तक अपने साथ तबाही का मंज़र भी लेकर आई है। एक तरफ कोरोना के संक्रमण से लोगों की जान जा रही है। वहीं दूसरी और कोरोना संकट पर लगाम लगाने के लिए लगाए लॉकडाउन ने कई परिवारों को झकझोर कर रख दिया है। लॉकडाउन में कई लोगों की नौकरी चली गयी। लोगों का व्यवसाय चौपट हो गया है। जमशेदपुर में बीते दो दिनों में दो नाई ने आत्महत्या कर ली। वहीं ताज़ा मामला कपाली ओपी क्षेत्र का है। जहां एक विवाहिता ने आर्थिक तंगी से तंग आकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही कपाली ओपी प्रभारी अर्जुन उरांव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचीं पुलिस से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कारेपाथर निवासी 28 साल की महिला ने आज सुबह जब घर में कोई नहीं था उस वक़्त फांसी लगाई। घटना के संबंध में ओपी प्रभारी ने बताया कि मृतक महिला का नाम बांसुरी हेम्ब्रम है। उसके पति राजू हेम्ब्रम ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन में उसका रोज़गार छीन गया। काम की तलाश में वह था लेकिन अब तक कोशिश के बावजूद उसे काम नही मिल रहा था। जिस वजह से रोज़ पत्नी से घर में झगड़े होते थे। आज भी सुबह घर में झगड़ा हुआ था।। जिसके बाद वह घर से बाहर निकल गया था। लेकिन वापस आकर देखा तो हैरान रह गया। उसने अपनी पत्नी को फंदे से झूलता हुआ पाया। जिसके बाद उसने शोर मचाया और भीड़ इकट्ठा हो गयीी। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। बहरहाल पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ कर रही। पूरे मामले की तफ्तीश में पुलिस जुट गई है।