इंटरमीडिएट नामांकन शुल्क में वृद्धि को लेकर झारखंड छात्र मोर्चा का आंदोलन लगातार जारी, आज को-ऑपरेटिव कॉलेज में प्रदर्शन

0

जमशेदपुर : इंटरमीडिएट में नामांकन शुल्क में वृद्धि को लेकर झारखंड छात्र मोर्चा का आंदोलन लगातार जारी है। गुरूवार को जेसीएम के सदस्‍यों ने फीस बढोतरी के खिलाफ को-ऑपरेटिव कॉलेज में प्रदर्शन किया। झारखण्ड छात्र मोर्चा के कोल्हान अध्यक्ष अरुण मुर्मु के निर्देश के अनुसार को-ऑपरेटिव कॉलेज में झारखंड छात्र मोर्चा के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भीमसेन मुर्मू के नेतृत्व में प्राचार्य डॉक्टर बी के सिंह के कक्ष में विरोध प्रदर्शन किया गया। जेसीएम के सदस्‍यों ने इस कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान इंटरमीडिएट में छात्र व छात्राओं के अभिभावको को दाख़िले में शुल्क वृद्धि से होने वाली समस्याओं से प्रिंसिपल को अवगत करवाया व बेवजह शुल्क वृद्धि पर आपत्ति जताया।

वहींं इस वर्ष शुल्क वृद्धि के निर्णय को वापस लेने का भी दबाव भी बनाया गया। जिसमे प्रिंसिपल को अवगत कराया गया कि बिना छात्र प्रतिनिधियों को स्पष्टीकरण दिए इस प्रकार का निर्णय भविष्य में भी नहीं लिया जाना चाहिए। अन्यथा झारखण्ड छात्र मोर्चा इस कोरोनो महामारी संकट में छात्रहित में इससे भी बड़े प्रदर्शन को बाध्य होगा। उसके बाद को-ऑपरेटिव कॉलेज की प्रिंसिपल ने कहा कि पिछले साल के आधार पर ही एडमिशन शुल्क लिया जाएगा और जिन-जिन छात्रों का एडमिशन हो चुका है। वह  शुल्क प्‍लस 2 में एडमिशन के समय समायोजित कर दिया जाएगा। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से कोल्हान सचिव पप्पु यादव, कोल्हान उपाध्यक्ष अजय होनागा, जिला अध्यक्ष कृष्णा कुमार, बिपिन शुक्ला, एम डी गुलाब आदि दर्जनोंं मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here