जमशेदपुर : झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जमशेदपुर नगर समिति के अध्यक्ष दलगोविंद लोहरा के नेतृत्व में पिछले दिनो वीर शहीद निर्मल महतो के कार्यों पर प्रश्नचिन्ह लगाने वाले भाजपा धनबाद के सांसद पी॰ एन॰ सिंह व विधायक राज सिन्हा का पुतला दहन जमशेदपुर स्थित एग्रिको गोलचक्कर में किया गया।
मौके पर दलगोविंद लोहरा ने भाजपा के नेताओ को आगाह करते हुए कहा कि वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत के बाद सम्पूर्ण झारखण्ड में एक राजनीतिक उफान आया। जिसके फलस्वरूप आज झारखण्ड राज्य का सपना साकार हुआ है। ऐसे व्यक्ति को हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री शाहिदों के सम्मान व उनके नाम को अमर करने के लिए पीएमसीएच धनबाद के नाम को बदल कर शहीद निर्मल महतो रखा है। इनके नाम का विरोध करना झारखण्ड के अस्मिता का विरोध करना समझा जाएगा। इसीलिए संकीर्ण विचारधारा का त्याग कर शहीदों का सम्मान करना सीखे अन्यथा इनका ख़ामियाज़ा आप के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी को भी भुगतना पड़ेगा।
इस प्रदर्शन में मुख्य रूप नगर सचिव गोपाल महतो, प्रदीप सिंह, प्रह्लाद लोहरा, विष्णु प्रधान, अरुण मुर्मु, अखिलेश करुआ, संतोष सिंह, रणजीत सिंह, राजेश महतो, बलजीत सिंह, रूपेश मुखी, राज कुमार झा, कृपाल सिंह, मनिल महतो, कोला मुखी, कृष्णा कुमार कामत, राजन कैवर्तो, पम्मे, सुधारशन सवंशी, सुरेदर दास, छोटू लोहार व अन्य दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे।