एनकाउंटर के डर से विकास दुबे के एक और साथी ने चौबेपुर थाने में किया सरेंडर

0
मिरर मीडिया: उत्तर प्रदेश के कानपुर कांड का एक और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया हैl बता दें 8 पुलिसकर्मियों की जघन्य हत्या को अंजाम देने वाले विकास दुबे के साथी उमाकांत शुक्ला ने सरेंडर कर दिया हैl शनिवार को उमाकांत शुक्ला अपनी पत्नी और बेटी के साथ खुद चौबेपुर थाने पहुंचा और पुलिस से सरेंडर कर दियाl उमाकांत शुक्ला ने पुलिस से रहम की गुहार लगाते हुए कहा कि मैं सरेंडर करने आया हूंl उमाकांत के सर पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा थाl
उमाकांत उन 21 वांछित लोगों में शुमार था, जिनकी पुलिस बिकरू हत्याकांड के बाद से तलाश कर रही थीl महीने भर से ज्यादा की फरारी काटने के बाद उमाकांत ने आखिरकार सरेंडर कर दियाl उसे एनकाउंटर का खौफ इस कदर था कि थाने आते वक्त उसने बीवी और बच्चों को भी साथ ले लियाl उमाकांत पर 8 पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल होने का आरोप हैl
बता दें कि, 2/3 जुलाई की रात कानपुर के बिकरु गांव में कुख्यात अपराधी विकास दुबे को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने दबिश दी थीl जहाँ इस दौरान विकास दुबे और उसके साथियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग से हमला किया, जिसमें सीओ समेत 8 पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई थीl इस हत्याकांड में विकास दुबे समेत उसके कई साथी शामिल थेl पुलिस ने हत्याकांड के बाद 21 वांछितों के पोस्टर जारी किए थेl उनमें से उमाकांत भी एक थाl
इस घटना के कुछ दिन बाद विकास दुबे ने मध्यप्रदेश के उज्जैन में सरेंडर कर दियाl इसके बाद कानपुर लाते समय विकास दुबे का एनकाउंटर हो गया. वहीं विकास दुबे के कई अन्य साथी भी एनकाउंटर में मारे गए और कुछ गिरफ्तार होकर जेल में हैंl

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here