जमशेदपुर : झारखण्ड छात्र मोर्चा के कोल्हान संगठन सचिव प्रिंस सिंह के अध्यक्षता में जमशेदपुर स्थित टुइलाडूँगरी दुर्गा पुजा मैदान में सदस्यता अभियान चलाया गया। जहां शमशेर सिंह (बाबा) के नेतृत्व में काफ़ी संख्या में छात्रों व अभिभावकों ने झारखण्ड छात्र मोर्चा की सदस्यता ली।
सदस्यता ग्रहण करने वाले छात्रों में मनजीत सिंह, टिनकु सिंह, रोशन सिंह, जगतार सिंह, दिलदार सिंह, बोबी सिंह, गोलु सिंह, सोल्डी सिंह और भी बहुत सारे कार्यकर्ता शामिल रहें। कोल्हान अध्यक्ष अरुण मुर्मु ने सभी सदस्यता ग्रहण करने वाले छात्र व अभिभावको को बधाई दी व सभी को छात्र मोर्चा और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने का दिशानिर्देश दिया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोल्हान सचिव पप्पु यादव,कोल्हान सहसचिव रानू कुमार, जिला अध्यक्ष कृष्णा कुमार कामत, बिपिन शुक्ला उपस्थित रहें।