मिरर मीडिया:कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सर गंगा राम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड अध्यक्ष ने बयान जारी कर कहा कि 30 जुलाई को अस्पताल में भर्ती हुई सोनिया गांधी को आज डिस्चार्ज कर दिया गया। डिस्चार्ज के समय उनकी हालत स्थिर थी।सर गंगा राम अस्पताल के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के अध्यक्ष डॉ. डीएस राणा ने बताया था कि उन्हें यहां नियमित परीक्षण और जांच के लिए लाया गया है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।
सर गंगा राम अस्पताल प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डी.एस. राणा ने रविवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जिन्हें 30 जुलाई की शाम 7 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उन्हें आज दोपहर 1 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डिस्चार्ज किए जाते समय उनकी हालत स्थिर थी। उन्हें नियमित टेस्ट और जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।बता दें कि बीते कई सालों से सोनिया गांधी समय-समय पर अपनी सेहत की जांच के लिए सर गंगाराम अस्पताल जाती रही हैंl इससे पहले दो फरवरी 2020 को सोनिया गांधी पेट में दर्द की शिकायत के बाद सर गंगाराम अस्पताल में ही भर्ती हुईं थींl