कॉलेज परिसर की ज़मीन पर अवैध निर्माण के खिलाफ रंग लाया जेसीएम का आंदोलन, प्राचार्य ने अविलंब कार्य बंद करने का आदेश जारी किया

0

जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव कॉलेज परिसर की ज़मीन पर टाटा स्‍टील की सहयोगी जुस्को द्वारा कराए जा रहे अवैध निर्माण के खिलाफ जेसीएम का आंदोलन रंग ले आया है। कॉलेज प्राचार्य द्वारा अवैध निर्माण को रोकने का आदेश जारी कर दिया गया है। बता दें कि महाविद्यालय और टाटा स्टील कंपनी के बीच कानूनी प्रक्रिया कोर्ट में लंबित होने के बावजूद महाविद्यालय के लगभग 6 एकड़ जमीन पर अवैध तरीके से तेजी से बुधवार काे चारदीवारी निर्माण का कार्य किया जा रहा था। साथ ही इस जमीन पर काफी तेजी से  पार्क का भी निर्माण कार्य चालू था। जिसकी सूचना झारखण्ड छात्र मोर्चा को मिलते ही कंपनी द्वारा जो अवैध निर्माण कार्य को-ऑपरेटिव कॉलेज में चल रहा था, उसे कोल्हान उपाध्यक्ष अजय होनहागा, जिला अध्यक्ष कृष्णा कुमार कामत व पूूर्व अध्यक्ष छात्र संघ भीमसेन मुर्मू के नेतृत्व में मोर्चा के द्वारा कल से रोकवा दिया गया।

जिससे संबंधित वार्ता के लिए गुरूवार को पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भीमसेन मुर्मू को प्राचार्य कक्ष में बुलाया गया। जिसमें प्राचार्य ने टाटा स्‍‍‍‍‍टील के लैंड डिपार्टमेंट के द्वारा दिए गए पत्र के उल्लेख में कहा कि मैंने ही छात्र व छात्राओंं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चारदीवारी निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान किया था। लेकिन उस आवेदन में जमीन को विभाजित करते हुए कोई भी दीवार व पार्क बनाने से संबंधित जानकारी नहींं दी गई थी, मैने मौखिक रूप से हामी भरी थी। इसके बाद प्राचार्य को भीमसेन मुर्मू के द्वारा अवैध निर्माण कार्य का दौरा करवाया गया। जिसके बाद कॉलेज प्राचार्य व महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा अविलंब अवैध निर्माण कार्य को अनिश्चितकालीन बंद करने का आदेश जारी करते हुए लैंड डिपार्टमेंट टाटा स्‍‍‍‍‍टील को पत्र भेजा गया व भारी वाहनों के द्वारा जो रास्ता खराब हुआ है उसे शीघ्र मरम्मत करने का निर्देश दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here