जमशेदपुर : कोरोना काल के बीच पूरे देश में आज ईद-उल-अजहा यानी बकरीद मनाई जा रही है। सरकार द्वारा तय सुरक्षा मानकों पर अमल करते हुए इस बार सादगी से बकरीद का जश्न मनाया जा रहा। शहर के साकची, कदमा, बिष्टुपुर, मानगो समेत कई इलाकों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह घरों से ही बकरीद की नमाज़ अदा की।
वहीं दिन भर अपने-अपने घरों पर रहकर ही इस त्योहार को मनाया। कोरोना को लेकर इस बार पहले की तरह तो बकरीद नहीं मनाई जा सकी लेकिन लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। बता दें कि यह त्योहार ईद के 70 दिन बाद कुर्बानी के पर्व के रूप में मनाई जाती है। जो लोगों को सच्चाई की राह में अपना सब कुछ कुर्बान करने का संदेश देती है। वहीं लोगों ने आज सौहार्दपूर्ण माहौल में एकता और भाईचारे के साथ इस त्योहार की खुशियां बांटी।