जमशेदपुर : कोरोना देश दुनिया समेत शहर में भी प्रलय मचा रहा है। अब तो रोज़ ही डेढ़ सौ के करीब नए केस आ रहे है। जहां पहले शुरुआती दिनों में 10 केस से ही लोगों की रूह कांप जाती थी। वहीं अब 150 के लगभग केस आना जैसे आम बात हो गयी हो। रोज़ाना संक्रमितों से इतने बढ़े हुए आकड़ो से लोगों को हैरानी ज़रूर हो रही। लेकिन लोग अब उतने गंभीर नज़र नहीं आ रहें।
तभी तो बाज़ारों में ना तो भीड़ कम हो रही है। ना ही बिना आवश्यक कामों के घरों से निकलना बंद किया है। हर जगह भीड़ पहले जैसी ही देखने को मिल रही है। लेकिन इस कोरोना रूपी राक्षसी से संभल कर रहना जरूरी है। ताकि लोग इसमे समाते ना जाये। कोरोना के चक्रव्यूह को भेदने के लिए हमें संयम से काम लेना होगा। हमें अपने धैर्य के साथ खुद को अंदर से मजबूत करना होगा। ये एक बड़ी और असाधारण जंग है। जिसे जीतने में हमारा संयम बहुत महत्वपूर्ण है।
बता दें कि अबतक कुल 5614 लोग जिले में संक्रमण के शिकंजे में आ चुके है। मंगलवार को 145 नए केस में सोनारी, बिष्टुपुर, कदमा, मानगो, बागबेड़ा, टेल्को, बारीडीह, भुइयांडीह, सहित घाघीडीह जेल से जुड़े छह लोग, एमजीएम डायलिसिस सेंटर के एक कर्मचारी, एमजीएम आइसोलेशन वार्ड की एक नर्स, धालभूमगढ़ एसबीआई बैंक के एक कर्मचारी, घाटशिला बैंक ऑफ इंडिया के एक कर्मचारी, गोविंदपुर में एक ही परिवार के सात लोग, टिनप्लेट हॉस्पिटल के एक कर्मचारी, एसएसपी आवास से एक कर्मचारी, घाटशिला जेल से जुड़े चार लोग, टाटा मोटर्स के एक कर्मचारी, कदमा भाटिया बस्ती के सात लोग, सुंदरनगर सीआरपीएफ के तीन जवान शामिल हैं।
वहीं जिले में अब तक कुल 193 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है। मंगलवार को टीएमएच में दम तोड़ने वालों में आठ लोग पूर्वी सिंहभूम से है और एक सरायकेला-खरसावांं के आदित्यपुर से है। पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा, बिष्टुपुर की एक महिला और दो पुरुष, कदमा, बारीडीह, सोनारी, जुगसलाई शामिल हैं। वहीं इलाजरत 146 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से घर के लिए उनको विदा किया गया। बता दें कि कोरोना महामारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। अब तक कुल 3344 लोग पूरी तरह स्वस्थ हुए है।