गिरिडीह पहुंचे साक्षी महाराज को प्रशासन ने किया क्वारंटाइन मुक्त

0

[su_box title=”रविवार रात 8 बजे धनबाद रेलवे स्टेशन से राजधानी एक्सप्रेस पकड़कर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे साक्षी महाराज” style=”glass” box_color=”#0a080a” title_color=”#3130fa” radius=”0″][/su_box]

[su_button url=”www.mirrormedianews.com” target=”blank” style=”3d” background=”#1ff7ec” color=”#1b201e” radius=”0″ icon_color=”#171414″ text_shadow=”7px 38px 22px #161111″]MIRROR MEDIA[/su_button] : गिरिडीह पहुंचे उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज को क्वारंटाइन मुक्त कर दिया गया हैl उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज शहर के शांति भवन आश्रम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पिछले 24 घंटे से क्वारंटाइन थे। आपको बता दें कि सांसद को क्वारंटाइन करने के 24 घंटे के अंदर ही गिरिडीह जिला प्रशासन ने रविवार को अपना फैसला बदलते हुए साक्षी महाराज को क्वारंटाइन मुक्त कर गिरिडीह से बाहर जाने की अनुमति प्रदान कर दी। गौरतलब है कि साक्षी महाराज रविवार रात 8 बजे धनबाद रेलवे स्टेशन से राजधानी एक्सप्रेस पकड़कर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।[su_image_carousel source=”media: 47182,47181″ slides_style=”photo” controls_style=”light” crop=”16:10″ align=”center” autoplay=”2″ speed=”fast”]

प्राप्त जानकारी के अनुसार साक्षी महाराज शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे उत्तर प्रदेश से गिरिडीह शहर स्थित शांति भवन आश्रम पहुंचे थे। इसकी सूचना उन्होंने गिरिडीह जिला प्रशासन को दी थी। गिरिडीह के डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने इस पर कहा था कि एक राज्य से दूसरे राज्य आने-जाने पर रोक नहीं है। उनका यहां स्वागत है लेकिन राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत उनहें यहां 14 दिन क्वारंटाइन रहना होगा। साक्षी महाराज जब गिरिडीह पहुंचे तो उपायुक्त ने उनसे बात की। उन्हें क्वारंटाइन रहने कहा। साक्षी महाराज को यहां शाम साढ़े चार बजे तक रूकना था। यहां से उनका धनबाद जाने का कार्यक्रम था।

[su_box title=”एसडीओ ने सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार उनसे 14 दिन क्वारंटाइन रहने को कहा” style=”glass” box_color=”#0a080a” title_color=”#3130fa” radius=”0″][/su_box]

उपायुक्त से बात होने के बाद साक्षी महाराज दोपहर करीब बारह बजे धनबाद के लिए निकल गए थे। जैसे ही उनकी गाड़ी गिरिडीह से पीरटांड़ थाना के समक्ष पहुंची थी, पीरटांड़ पुलिस ने वहां उनकी गाड़ी रोक दी थी। एसडीओ ने सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार उनसे 14 दिन क्वारंटाइन रहने को कहा। एसडीओ ने कहा कि दूसरे राज्य से आने वाले किसी भी व्यक्ति को झारखंड में 14 दिन क्वारंटाइन रखने का निर्देश है। [su_image_carousel source=”media: 47183″ slides_style=”photo” controls_style=”light” crop=”16:10″ align=”center” autoplay=”2″ speed=”fast”]

साक्षी महाराज को शनिवार को पीरटांड़ में गिरिडीह जिला प्रशासन ने रोक दिया था। इसके बाद उन्हें वहां से वापस लाकर शांति भवन गिरिडीह में क्वारंटाइन कर दिया गया था। बाद में साक्षी महाराज एवं उनके साथ आए सभी लोगों की कोराना जांच कराई गई। इसपर उन्हें रोकने एवं क्वारंटाइन करने का साक्षी महाराज ने विरोध किया था। उन्होंने कहा है कि वे यहां बीमार गुरु मां को देखने आए थे। साक्षी महाराज ने बाद में यहां से दिल्ली जाने के लिए सरकार से अनुमति मांगी थी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने फोन पर साक्षी महाराज से बात की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here