गुमला : रायडीह ब्लॉक स्थित सुरसांग थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक का शव पेड़ से लटकता बरामद किया गया। शव युवक के घर से कुछ दूरी पर ही मिला। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान बजरंग प्रधान (22) के रूप में की गई। केओ कॉलेज का स्टूडेंट था। परिजनों के अनुसार, बजरंग रात में खाना खाने के बाद घर से बाहर निकला था। पर वो रातभर वापस नहीं आया। सुबह लोगों ने घर के पास ही युवक का शव पेड़ से लटका देखा तो परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।