झारखण्ड/चाईबासा : तीन दिन से लापता युवक की हत्या कर आरोपियों ने उसके शव दफना दिया था। यह मामला सोनुआ थाना क्षेत्र के बैधमारा का है। जहां रेलवे लाइन के किनारे से युवक का शव शनिवार सुबह बरामद किया गया। मृतक युवक की पहचान बैधमारा गांव निवासी मंगल सिंह मुंडा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने युवक के शव को जमीन के नीचे दफना दिया था। शनिवार को पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। इस घटना में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।उसी की निशानदेही पर शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी अनुसार मृतक युवक बीते चार नवंबर की आधी रात से अपने घर से लापता था। मंगल की पत्नी के अनुसार देर रात वो शौच करने की बात कह घर से निकला था। पर फिर वापस नहीं आया। उसके अगले दिन यानी पांच नवंबर को उसे काफी ढूंढ़ा गया पर कुछ पता नहीं चला। इसके बाद छह नवंबर को पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी।