[su_box title=”छंटने लगे है राजस्थान में सियासी संकट के बादल-सचिन पायलट पहुंचे अशोक गहलोत से मिलने उनके आवास पर” style=”glass” box_color=”#f88430″ title_color=”#fffefe” radius=”0″][/su_box]
[su_button url=”www.mirrormedianews.com” target=”blank” style=”3d” background=”#fd2e13″ color=”#f8f6f6″ radius=”0″ icon_color=”#171414″ text_shadow=”7px 38px 22px #f3482e”]MIRROR MEDIA[/su_button] : राजस्थान में कांग्रेस की सियासी उठापठक अब शांत होती दिख रही है। अशोक गहलोत से नाराज चल रहें सचिन पायलट की नाराजगी में भी काफ़ी कमी हुई है। इसी बीच खबर है कि सचिन पायलट अशोक गहलोत से मिलने उनके आवास पहुंचे। दरअसल
14 अगस्त से शुरू होने वाले राजस्थान विधानसभा के विशेष सत्र से पहले आज गुरुवार को सचिन पायलट कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर पहुंचे। आपको बता दें कि राजस्थान सियासी संकट के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनकी यह पहली मुलाकात है। कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने बताया कि कांग्रेस ने विधायकों भंवरलाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह का निलंबन वापस ले लिया गया है। उल्लेखनीय है कि सचिन पायलट एवं कांग्रेस के 18 अन्य विधायक मुख्यमंत्री गहलोत के नेतृत्व से कथित तौर पर नाराज थे और वे सोमवार को नयी दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद लगभग एक महीने बाद जयपुर लौटे हैं।
ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स, ज्यूडिशियरी का जो दुरूपयोग हो रहा है ये डेमोक्रेसी को कमजोर करने का बहुत डेंजरस गेम है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 13, 2020
इसके इतर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों को ‘भूल जाओ और माफ करो’ की भावना के साथ लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में लगना होगा। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘कांग्रेस की लड़ाई तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र को बचाने की है। पिछले एक माह में कांग्रेस पार्टी में आपस में जो भी मतभेद हुआ है, उसे देश के हित में, प्रदेश के हित में, प्रदेशवासियों के हित में और लोकतंत्र के हित में हमें भुलाना होगा और माफ करके आगे बढ़ने की भावना के साथ लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में लगना है।