जमशेदपुर : जमशेदपुर के कपड़ा व्यापारी और बिष्टुपुर स्थित दुपट्टा सागर के संचालक सरबजीत सिंह भाटिया का कोरोना संक्रमण के कारण बुधवार को निधन हो गया। इस निधन से शहर के व्यापारी वर्ग सहित सिख समाज मर्माहत है वहीं सामाजिक संस्था ‘समाधान’ के सदस्य भी शोक की लहर हैं।
समाधान संस्था के मुख्य संरक्षक दिनेश कुमार और अध्यक्ष सह ट्रस्टी पूनम विग ने जारी बयान में इसे अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण और अपूरनीय क्षति बताया। कहा कि समाधान संस्था के सभी सदस्य शोक की लहर में डूबे हैं। सरबजीत सिंह भाटिया की कर्मठता, मृदुभाषिता और शालीन स्वभाव का हर कोई कायल था। वे हंंसमुख और बेहद जिंदादिल इंसान थे। समाधान संस्था ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके परिजनों को धैर्य और साहस प्रदान करने की प्रार्थना की है।
वहींं जमशेदपुर शहर में बढ़ते कोरोना के प्रकोप को देखते हुए पूरे शहर में संपूर्ण लॉकडाउन की मांग जमशेदपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने की है। चैंबर संरक्षक मोहनलाल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि जमशेदपुर में कोरोना तीसरे चरण में पहुंच चुका है। प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, डॉक्टर सहित बढ़ी संख्या में आम जनता इससे प्रभावित हो रही है। इसलिए कोरोना की चेन तोडऩे के लिए जरूरी है कि पूरे शहर में 21 अगस्त तक संपूर्ण लॉकडाउन किया जाए।