जमशेदपुर शहर के लिए अच्‍छी खबर, स्वच्छता सर्वेक्षण में थ्री स्‍टार रेटिंग के साथ झारखंड में अव्‍वल

0

जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर शहर के लिए अच्‍छी खबर है। स्वच्छता सर्वेक्षण की ताजा रिपोर्ट में कचरा मुक्‍त शहर के लिए जमशेदपुर को थ्री स्‍टार रेटिंग मिली है। बिहार और झारखंड में मिलाकर सिर्फ जमशेदपुर को ही स्टार रेटिंग के अनुरूप माना गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में जमशेदपुर को 13 वां स्थान प्राप्त होने व झारखंड राज्य के नगर निकायों में प्रथम स्थान प्राप्त होने तथा सिटीजन फीडबैक के लिए अवार्ड मिलने पर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी श्री कृष्ण कुमार व जुस्को के एमडी कैप्टन धनंजय मिश्रा द्वारा जमशेदपुर की जनता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्‍‍‍‍‍‍‍होनें कहा जमशेदपुर के जनता के सहयोग से ही यह सफलता प्राप्त हो पाई है। जमशेदपुर की जनता से श्री कृष्ण कुमार व कैप्टन धनंजय मिश्रा ने आग्रह किया गया है कि ऐसा ही सहयोग 2021 के स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान भी प्राप्त हुआ तो जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति व जुस्को के द्वारा जमशेदपुर को देशभर में रैंक वन लाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट में जहां इंदौर ने एक बार फिर बाजी मारी है। वहीं स्वच्छता सर्वेक्षण में जमशेदपुर झारखंड में नंबर वन शहर पर बना रहा। जमशेदपुर को स्टार रेटिंग में जगह मिली । झारखंड का सिर्फ जमशेदपुर शहर ही है जो स्टार रेटिंग की लिस्ट में है। स्टार रेटिंग में जमशेदपुर के साथ 64 अन्य शहर है जिसको 7 स्टार में 3 स्टार मिला है।

 

भारत सरकार द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के मूल्यांकन के लिए गारबेज फ्री स्टार रेटिंग की शुरुआत की गई थी। जिसके लिए कुल 1453 नगर निकायों ने आवेदन दिया था। इन आवेदनों में 698 शहरों का चयन दूसरे चरण के लिए चयन किया गया था। इसका स्पॉट वेरिफिकेशन कराया गया था। इसके बाद इसकी रेटिंग जारी की गई। जमशेदपुर को स्टार रेटिंग में 3 स्टार मिला है। घर का कचरा कलेक्शन, उसका निष्पादन, यूजर चार्ज का संग्रह, आवासीय और व्यवसाय क्षेत्रों में सड़कों की सफाई, पर्यटन स्थलों और सार्वजनिक स्थलों में सफाई की व्यवस्था को देखा गया है। जमशेदपुर में ही एक लाख से ज्यादा की आबादी में पूरे देश में 13वें स्थान पर आया है। 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों के कैटेगरी में सिटीजन फीडबैक में भी देश में नंबर वन स्थान पर आया है।

दूसरी ओर जमशेदपुर के ही जुगसलाई नगरपालिका ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। पूरे देश में 50000 तक की आबादी वाली श्रेणी के शहरों में पूर्वोत्तर भारत में नौवां स्थान प्राप्त किया है। पिछले साल जुगसलाई नगरपालिका की रैंकिंग 176 पर थी। पूरे भारत में 50000 की आबादी में 28 स्थान प्राप्त किया है। जुगसलाई नगरपालिका 25 से 50 हज़ार की कैटेगरी में झारखंड का नंबर वन शहर बना है। झारखंड के कुल 41 शहरों का चयन हुआ था जिसमें से चार को अवार्ड मिला है। जमशेदपुर जुगसलाई के अलावा खूंटी और मधुपुर को भी अवार्ड हासिल हुआ है जमशेदपुर के जुगसलाई नगरपालिका को इन्नोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिस में पूर्वोत्तर भारत में नंबर वन हासिल हुआ है। झारखंड में जमशेदपुर को कुल 5133. 20 स्कोर के साथ सातवें नंबर पर पूरे भारत में एक से 10 लाख की आबादी की श्रेणी में है। जबकि मानगो अक्षेस को कुल 3280.65 अंक हासिल हुआ है और देश में 108वें रैंक पर है। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र पूरे देश में 143 वें स्थान पर है और आदित्यपुर को कुल 2871.90 अंक मिले है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here