जमुई : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की एक बैठक रखी गई । जिसमें हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जमुई जिला में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की अधिक वोट प्रतिशतता एवं सक्रियता को देखते हुए महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुश्री साधना सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया है और जिस तर्ज पर हम लोगों द्वारा गांव-गांव घूमकर उनका सहयोग समर्थन लेने का काम किया गया है उसी तर्ज पर गांव-गांव घूमकर प्रत्येक रविवार को एक जनता दरबार लगाकर महिलाओं की समस्याओं को इकट्ठा कर उनका निवारण किया जाएगा। बैठक में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने यह संकल्प लिया कि आगामी रविवार से प्रत्येक रविवार महिला मोर्चा की ओर से जमुई नगर परिषद की एक नंबर वार्ड से 30 नंबर वार्ड में जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा महिलाओं की समस्या को प्राथमिकता दी जाएगी समस्याओं में मुख्यतः
प्रधानमंत्री आवास योजना राशन कार्ड वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन आदि तमाम भारत सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगों को लाभ दिलाने हेतु हम सभी काम करेगे। मौके पर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सुश्री साधना सिंह महामंत्री सुनीता देवी बिंदु देवी मुन्नी देवी किरण देवी एवं आईटी सेल स्नेहा कुमारी उपस्थित थीं।
जमुई से विजय कुमार की रिपोर्ट।