जमुई : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के संपन्न होने के उपरांत पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र जमुई लोकसभा पधारे लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान अपने संसदीय क्षेत्र में लोजपा कार्यकर्ताओं से मिले एवं उनका हालचाल जाना। लोजपा सांसद चिराग पासवान ने जमुई परिसदन भवन में लोजपा के कार्यकर्ताओं से ताजा राजनीतिक हालात पर चर्चा किए।
इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने कहा कि भाजपा ने लोजपा संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान जी को 2024 तक के लिए राज्यसभा सांसद बनाया था अकस्मात उनकी मृत्यु होने पर यह सीट खाली हुआ इसके लिए अब भाजपा को यह निर्णय करना है कि वह किसे अपना राज्यसभा सांसद बनाते हैं।
राजद ने राज्यसभा सांसद चुनाव के लिए लोजपा को जो अपना समर्थन किया इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के सवाल पर चिराग ने कहा कि अभी बिहार विधानसभा का चुनाव हुआ है जिस प्रकार से मतदाताओं ने लोजपा को अपना मत दिया है कुल 6% मतदाताओं ने लोजपा पर विश्वास जताया है उसके लिए मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं।
जमुई से विजय कुमार की रिपोर्ट