जेसीएम ने भाजपा नेता के आपत्तिजनक बयान पर दर्ज कराया लिखित शिकायत

0

जमशेदपुर : राम जन्म भूमि पूजन के अवसर पर एक दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित भाजपा नेता देवेंद्र सिंह के झारखंड सरकार के ऊपर किए गए आपत्ति जनक बयानों के खिलाफ कदमा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है। यह शिकायत झारखंड छात्र मोर्चा के कोल्हान अध्यक्ष के आदेश के अनुसार झारखंड छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कदमा थाना में देवेंद्र सिंह के ऊपर किया गया है।

झारखंड छात्र मोर्चा के अनुसार देवेंद्र सिंह पर  साम्प्रदायिक और शहर की विधि व्यवस्था को बिगाड़ने के खिलाफ यह शिकायत किया गया है। जिसमे मुख्य रूप से कोल्हान अध्यक्ष अरुण मुर्मू, कोल्हान सचिव पप्पू यादव, जिला अध्यक्ष कृष्णा कुमार कामत, ग्रेजुएट कॉलेज की पूर्व अध्यक्ष खुश्बू लम्बा, सोनी सिंह, बिपिन शुक्ला, संदीप सिंह, सौरभ सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सचिव लालटू महतो उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here