SR PRIME NEWS झरिया : झरिया के कतरास मोड़ पेट्रोल पंप के समीप बेकाबू ट्रक ने चार कार को टक्कर मार दिया। इससे चारों कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। हादसा शुक्रवार रात की है। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक ड्राइवर नशे में धुत था। जिससे यह घटना घटी। कुछ लोगों का कहना है कि ट्रक का ब्रेक फेल होने के कारण घटना घटी। दुर्घटना के बाद सीमेंट लोड ट्रक को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। जानकारी हो कि ट्रक ने पहले एक कार को पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद एक ही कतार में चल रहे अन्य तीन गाड़ियों को टक्कर मारते हुए ट्रक आगे बढ़ गया। लोगों ने ट्रक को रोकने की कोशिश की। चालक ट्रक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। वहीं घटना की जानकारी लोगों ने झरिया पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची। टक्कर की वजह से लगभग आधा घंटा झरिया – सिंदरी मुख्य मार्ग जाम हो गया। झरिया पुलिस ने किसी तरह जाम को हटाया। झरिया थानेदार पंकज कुमार झा ने बताया कि उक्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।