टाटा आर्चरी एकेडमी के तीरंदाज कोच को द्रोणाचार्य अवार्ड मिलना जमशेदपुर समेत पूरे राज्य के लिए गौरवशाली पल: दिनेश कुमार

0

जमशेदपुर : टाटा आर्चरी एकेडमी के कोच और तीरंदाज धर्मेंद्र तिवारी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर जिला आर्चरी असोसिएशन पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष सह राज्य आर्चरी असोसिएशन के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार ने प्रसन्नता ज़ाहिर किया। उन्होंने इसे जमशेदपुर समेत पूरे राज्य के लिए गौरवशाली पल बताया। दिनेश कुमार ने तीरंदाजी प्रशिक्षक धर्मेंद्र तिवारी के उल्लेखनीय योगदानों के आशय में बताया कि उनके प्रशिक्षण में देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीरंदाजों का उदय होना गर्व की बात है। जिला आर्चरी असोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि उनके शहर आगमन के बाद भव्य अभिनंदन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here