जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल में सोमवार को अभी तक कोरोना से 3 लोगों ने जान गंवाई है। जिसमें टाटा स्टील का एक कर्मचारी भी शामिल है। बता दें कि टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में 9 कर्मचारियों की कोरोना से अब तक मौत हुई है। आज जिस कर्मचारी की मौत हुई वह टाटा स्टील के कोक प्लांट में काम करता था। कोरोना के लक्षण पाए जाने पर उसे इलाज के लिए उसे टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक की उम्र 49 वर्ष थी। वहीं आज गोलमुरी के एक पुरुष और कदमा की एक महिला की भी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। महिला की उम्र 77 और पुरुष की उम्र 70 वर्ष थी। गोलमुरी के पुरूष ला इलाज 15 अगस्त से ही टीएमएच में चल रहा था। आज उन्होनें दम तोड़ दिया। वही कदमा की महिला को टीएमएच से 26 अगस्त को लाया गया था। महिला को तेज बुखार था और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।