मिरर मीडिया रांची:कोरोना के कारण बदहाल स्थिति से गुजर रहे परिवहन व्यवसाय की हालत पहले से ही खराब है। अब रांची से रामगढ़, हजारीबाग आने-जाने में 330 रुपए टोल टैक्स देना छोटे वाहनों के लिए बहुत मुश्किल है। रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि टोल टैक्स को लेकर शुक्रवार को बैठक होगी।
पिछले 5 महीनों के दौरान नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने दूसरी बार टोल टैक्स बढ़ा दिया है।
रांची-हजारीबाग एक्सप्रेस-वे पर रांची-रामगढ़ के बीच टोल प्लाजा द्वारा टैक्स की राशि बढ़ा दी गई है। पिछले अप्रैल में ही टैक्स बढ़ाया गया था, अप के लिए 105 और डाउन के लिए 50 रुपए लिया जा रहा था। अगस्त में फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। अब अप और डाउन दोनों तरफ के लिए 165-165 रुपए लिया जा रहा है।