ट्वीट कर प्रियंका गांधी ने श्री राम का किया गुणगान-कहा राम सबमें हैं, राम सबके साथ हैं।

0

[su_box title=”रामलला के मंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का अवसर बने-प्रियंका गांधी” style=”glass” box_color=”#121211″ title_color=”#f16609″ radius=”0″][/su_box]

MIRROR MEDIA :  ट्वीट के माध्यम से कांग्रेस नेता और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने भगवान के चरित्र की व्याख्यान कर साझा कियाl इस बाबत राम मंदिर को लेकर अपना समर्थन जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने अपने लिखे इस पत्र में भगवान राम के चरित्र को भारतीय भूभाग में मानवता को जोड़ने वाला बताया है।

प्रियंका गांधी ने लिखा है कि कई युगों से भगवान राम का चरित्र भारतीय भूभाग में मानवता को जोड़ने वाला रहा है। उन्होंने लिखा कि भगवान राम आश्रय हैं और त्याग भी। राम शबरी के हैं और सुग्रीव के भी। राम बाल्मिकि के हैं और भास के भी। राम कबीर के भी हैं और तुलसीदास के है तथा रैदास के भी। अपने वक्तव्य को प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ”सरलता, साहस, संयम, त्याग, वचनवद्धता, दीनबंधु राम नाम का सार है। राम सबमें हैं, राम सबके साथ हैं। भगवान राम और माता सीता के संदेश और उनकी कृपा के साथ रामलला के मंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का अवसर बने।

[su_highlight background=”#564ce1″ color=”#ef6518″]इसे भी पढ़े…[/su_highlight]

 

[su_posts posts_per_page=”2″ order=”desc” ignore_sticky_posts=”yes”]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here