SR PRIME NEWS तिसरा : बुधबार एम ओ सी पी तिसरा अस्पताल गेट के समीप मार्केट में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन पूजा पाठ के बाद शुरू हुआ। इस दौरान संदीप शास्त्री और राहुल ठाकुर द्वारा विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा पाठ कराया गया। इस दौरान सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी सह पूर्व जिला परिषद सदस्य तारा देवी भी अखंड हरिकीर्तन कार्यक्रम में सम्मिलित हो कर पूजा अर्चना की साथ ही कहा कि धर्म कर्म से मानसिक तनाव दूर होता है। हरे राम हरे कृष्ण , हर हर महादेव, जय श्रीराम के उदघोष से पूरा एम ओ सी पी क्षेत्र गूंज उठा। बंगाली कोठी और एम ओ सी पी से आये भजन मंडली की टीम ने हरे राम, हरे राम,राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे की धुन ऐसा छेड़ा कि उपस्थित भक्तजन मंत्रमुग्ध हो गए। इस भक्तिमयी कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक विश्वास, नव कुमार मोदक, रामप्रवेश निषाद, महेंद्र कुमार, विजय राम, मंटू रवानी, लखन मोदक, मिंटू साव,कुमार महतो,बिरेंची सिंह,अशोक महतो आदि थे।
ब्यूरो सिंधु कुमार की रिपोर्ट।