SR PRIME NEWS तिसरा : जयरामपुर मोड मारपीट मामले में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सोनू सिंह के परिवार वालों ने बताया कि निर्मल रजवार जोकि झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हैं उनसे उनकी पहले से विवाद चल रहा है। सन 2007 में निर्मल रजवार द्वारा एससी एसटी एक्ट लगाकर हमारे परिवार को फंसाने का काम किया गया था। उसी की पुनरावृति करते हुए फिर इसी तरह के आरोप लगाकर हमारे परिवार को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। निर्मल रजवार एक रंगदार किस्म का आदमी है जो हमारे भाई सोनू सिंह से रंगदारी मांग रहा था। उसी का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और गाली गलौज व पैसे भी ले लिया गया। निर्मल रजवार भाषाई विवाद में इसको घसीट कर अपना राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है। सोनू के चाचा जितेंद्र सिंह ने कहा कि हमें किसी भाषाएं विवाद में नहीं पड़ना। हमें किसी झारखंडी भाई से कोई विवाद नहीं है। हम लोग सभी झारखंडी भाषा का आदर करते। निर्मल रजवार एससी एसटी एक्ट का गलत फायदा उठाकर हमारे परिवार को फसाने की कोशिश कर रहा है साथ ही उन्होंने प्रशासन से अपने परिवार से सुरक्षा की मांग की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जितेंद्र सिंह,सत्येंद्र सिंह, मोनू सिंह, संतोष सिंह, मुन्ना पासवान, राजेश सिंह, विकास विश्वकर्मा, हिमांशु भारद्वाज, बच्चन यादव, सूरज यादव, प्रेम सिंह, संजय यादव, मनोज यादव, सुधीर यादव आदि लोग मौजूद थे।