SR PRIME NEWS तिसरा : सरकार के द्वारा रांची में जगन्नाथ महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रदेश भर के बहुत सारे कलाकार ने अपना प्रदर्शन किया। धनबाद जिले के कलाकारों ने भी इस कार्यक्रम में अपना अहम योगदान निभाया। आमटाल बस्ती के रहने वाले आलोक चक्रवर्ती जो कि एक गायक हैं उन्होंने भी इस कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई थी। उनको झारखंड सरकार द्वारा रांची में सम्मानित किया गया। सम्मानित किए जाने के बाद आलोक चक्रवर्ती ने कहा कि यह सम्मान पूरे झारखंड परदेस के लोगों का है। हम लोग अपना कला देश प्रदेश में दिखाते रहेंगे इस सम्मान के लिए उन्होंने झारखंड सरकार को धन्यवाद दिया और कहा कि अगर मौका मिला तो अपने कला का परिचय दूसरे देश में भी कर सकते हैं। अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया जिसमें सागर लाल, धर्मेंद्र कृष्णा, चांदनी, राधा, इंद्रजीत, सुदामा इत्यादि लोगों को सम्मानित किया गया।
तीसरा से SR Prime News के लिए सिंधु कुमार की रिपोर्ट।