जमशेदपुर : तेज़ रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकरा गई। इस हृदय विदारक हादसे में आदित्यपपुर के युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। युवक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कांड्रा मार्ग के पास की है।
मिली जानकारी के अनुसारआरआइटी थानांतर्गत कुलुपटांगा आदित्यपुर-2 का नंदु किसी काम से अपनी बाइक से सरायकेला गया था। नंदु वापस घर लौट रहा था। बाइक की रफ़्तार तेज होने से कांड्रा मार्ग पर असंतुलित होकर बाइक डिवाइडर जा टकराई। टक्कर काफी जोर की थी जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
स्थानीय लोगाें ने एंबुलेंस से घायल युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा। जहां से उसे एमजीएम भेज दिया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जाता है कि डिवाइडर के एंंगल से टकराने के कारण चोट उसके पेट में लगी। अब वह गंभीर है।