दीपों की रोशनी से जगमग जमशेदपुर, मना दीपावली सा उत्सव

0

जमशेदपुर : आज वह ऐतिहासिक दिन, वह पावन बेला है जिस दिन लोगों का, राम भक्तों का राम मंदिर के निर्माण का सपना साकार हुआ है। आज राम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्री राम के राम मंदिर की आधारशिला रखी गई है। जिसका सभी को सालों से इंतजार था। करीब 500 सालों के बाद ऐसी शुभ घड़ी आयी है। भूमि पूजन के साथ ही अब राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। जिसको लेकर अयोध्या समेत पूरे देश भर में उल्लास का माहौल है। पूरी अयोध्या नगरी दुल्हन सी सजी है। हर ओर राम नाम की गूंज है। जमशेदपुर में ऐसा ही भव्य नजारा नजर आया।

यहां के सूर्य मंदिर में की गई सुंदर विद्युत सज्जा तो मन को मोह ही रही है घर घर में आज वही नजारा है, जब प्रभु श्री राम 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अपने अयोध्या नगरी को लौटे थे। आज पूरा शहर रोशनी से नहा उठा है। हर घर आंगन में दिये ऐसे जगमग कर रहे हैं मानो दीपावली का उत्सव है।

जमशेदपुर के हर चौक-चौराहों पर दिये जलाए गए। मानगो, आदित्यपुर, बाराद्वारी, जुगसलाई समेत हर गली मोहल्ले की गलियां समेत घर-द्वार दीपक की रौशनी से झिलमिला रही थी। कहीं-कहीं जय श्रीराम के जायकारे भी लग रहे हैं। पटाखे जला कर कुछ लोग अपनी खुशियां ज़ाहिर कर रहें है। कुछ घरों में तो जय श्रीराम की रंगोली भी सजी है।

अद्भुत शोभा है शहर की।आज वह पल वह दिन है जो युगो-युगो तक याद रखा जाएगा। वह यादगार लम्हें के साक्षी है हम जो पीढ़ी दर पीढ़ी जिसके बारे में कहा सुना जाएगा। आंखों में खुशी और उत्साह है अथाह।

यह भव्य नज़ारा और भव्य होता अगर कोरोना वायरस का साया ना होता। संक्रमण से बचाव को लेकर धार्मिक स्थलों सहित सार्वजनिक जगहों पर किसी भी तरह के आयोजन की पाबंदी है। इसलिए लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अपने-अपने घरों पर इस दिन को यादगार बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here