MIRROR MEDIA : दुनियाभर में कोरोना संक्रमण ग्राफ के बढ़ते आंकड़े पर नजर डाले तो पिछले 24 घंटे में 2.82 लाख नए मामले सामने आए, जबकि 6234 लोगों की मौत हो चुकी हैl प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेरिका, भारत, ब्राजील जैसे देशों में संक्रमण सबसे तेजी से बढ़ रहे हैंl जानकारी के मुताबिक दुनियाभर में अबतक एक करोड़ 77 लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले आ चुके हैं, जबकि 6 लाख 82 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी हैl वहीं इस बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा एक करोड़ 11 लाख के पार पहुंच गया हैl दुनियाभर में अभी भी 59 लाख 11 हजार एक्टिव केस हैं और इनका इलाज जारी हैl इसके इतर भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में तीसरे नंबर पर है, जबकि सबसे ज्यादा मौत के मामले में पांचवे नंबर पर हैl
[su_box title=”दुनिया के दस सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण देश और आंकड़े ” style=”glass” box_color=”#afe333″ title_color=”#0f0c0c” radius=”17″][/su_box]
-
अमेरिका: केस- 4,705,847, मौतें- 156,747
- ब्राजील: केस- 2,666,298, मौतें- 92,568
- भारत: केस- 1,697,054, मौतें- 36,551
- रूस: केस- 839,981, मौतें- 13,963
- साउथ अफ्रीकाः केस- 493,183, मौतें- 8,005
- मैक्सिको: केस- 416,179, मौतें- 46,000
- पेरू: केस- 407,492, मौतें- 19,021
- चिली: केस- 355,667, मौतें- 9,457
- स्पेन: केस- 335,602, मौतें- 28,445
- यूके: केस- 304,204, मौतें- 16,766