देवघर : पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में सारठ थाना क्षेत्र से 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी सारठ थाना के पिंडारी और कपसा गांव से हुई है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 14 लाख 31 हजार 500 रुपए कैश के अलावा 22 मोबाइल, 35 सिम कार्ड, 1 चेकबुक, 5 बाइक, 2 चार पहिया वाहन भी बरामद किया गया है।
पकड़े गए आरोपियों में इल्ताफ अंसारी, जोहार अंसारी, सुरफान अंसारी, अफरीदी शेख, सद्दाम शेख, जुनैद अंसारी, सुफियान अंसारी, अफजल अंसारी, कुदरत अंसारी और हमीदुल हसन का नाम शामिल है।