धनबाद/कतरास : अशोका बिल्डकॉन के वादाखिलाफी के खिलाफ मृतक दारा बाउरी के परिजन व स्थानीय ग्रामीणों ने सिनीडीह में चल रहे कार्य को बंद कर दिया है। भाजपा नेता गोरचंद बाउरी ने कहा कि कंपनी अपने किये वायदे को पूरा नहीं किया है।मालूम हो कि 16 जनवरी 2020 को कंपनी के क्रेन वाहन ने निम्तल्ला सोनारडीह में दारा बाउरी को धक्का मार दिया था। जिससे उसकी मौत हो गयी थी। तब कंपनी ने वार्ता कर तीन लाख मुआवजा देने की सहमति जताई थी। जिसमे से महज 2 लाख ही आश्रित को मिला था। बाकी के एक लाख अभी तक नहीं दिया है।