धनबाद/कतरास : कतरास भटमुड़ना रजवार टोला के कोल कर्मी मनोज पाठक का परिवार दामोदर नदी में डूब गये है। पूरा परिवार टेम्पो से नदी स्नान करने के लिए गये थे। मगर एक को बचाने में सभी नदी में बह गये। मनोज के साथ उसकी पत्नी और दो पुत्र और दो पुत्रियां शामिल है। सभी को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। यहां उसके घर मे ताला लगा हुआ है। बस्ती में मातम पसर गया है। जानकारी के अनुसार मनोज पाठक व उसकी पत्नी सहित 2 पुत्रियों को बचा लिया गया है। जबकि एक पुत्र की खोजबीन जारी है। वही एक पुत्र को नदी से बाहर निकाल कर अस्पताल भेज दिया गया है। जहा उसकी हालत चिंताजनक है। बाघमारा विधायक ढुलू महतो दामोदर नदी पहुंच घटना की ली जानकारी।