SR PRIME NEWS कुसुंडा : नयाडीह कुसुंडा सात नंबर लोडिंग पॉइंट के मजदूरों की एक आवश्यक बैठक काली बस्ती में हुई। जिसकी अध्यक्षता संजीत नोनिया तथा संचालन लघु वर्मा ने किया। बैठक में नयाडीह कुसुंडा 7 नंबर लोडिंग पॉइंट में कार्य करने वाले विभिन्न गुटों ने भाग लिया एवं सर्वोत्तम सर्वसम्मति से संयुक्त मोर्चा का गठन किया। संयुक्त मोर्चा में शंकर विश्वास संरक्षक, चन्द्र शेखर पाठक अध्यक्ष, संजय पासवान तथा राहुल राम उपाध्यक्ष, भगवान राम सचिव, तथा शिव कुमार पासवान को कोषाध्यक्ष बनाया गया, जबकि राजू शर्मा, मिथिलेश राम, अनिल गुप्ता, पंकज राम, मुन्ना राम, टुनटुन राम, नवल सिंह, सुधीर पासवान तथा उमन राम को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लोडिंग पॉइंट में कार्यरत सभी गुटों को बराबर बराबर गाड़ी मिलनी चाहिए। इसके लिए जरूरत पड़ी तो आंदोलन किया जाएगा। यह भी निर्णय लिया गया कि दिनांक 03/09/2021 को भगवान राम एवं अन्य द्वारा उपायुक्त धनबाद को दिए गए पत्र के आलोक में आगे की लड़ाई एवं आंदोलन संयुक्त मोर्चा के बैनर तले किया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस, धनबाद शाखा के उपाध्यक्ष भगवान राम के पत्रांक : INTUC/DHN-21-22/74 ; दिनांक : 22/092021 के आलोक में भी आंदोलन एवं आगे की कार्रवाई नव गठित संयुक्त मोर्चा के बैनर तले ही किया जाएगा। इस निर्णय से भगवान राम, चन्द्र शेखर पाठक, राहुल राम, शंकर विश्वास समेत विभिन्न गुटों के लोग सहमत थे। बैठक में मुख्य रूप से शंकर विश्वास चन्द्र शेखर पाठक राहुल राम भगवान राम, शिव कुमार पासवान, नवल सिंह, राजू शर्मा, अनिल गुप्ता, भरत राम, मिथिलेश राम, मुन्ना राम, पंकज राम, सुधीर पासवान, टुनटुन राम, संजय पासवान, उमन राम, पुकुल राम, मुकेश कुमार, कृष्णा कुमार, रंजीत राम आदि उपस्थित थे।