धनबाद/गोविंदपुर : समाजसेवी राजेश कुमार दास के नेतृत्व में जरूरतमंदों को किया गया कंबल वितरण। बढ़ती ठंड को मद्देनजर गोविंदपुर प्रखंड के मटियाला पंचायत के अंतर्गत मस्जिद टोला, नीचे टोला, घाटी टोला, माचामहुल मंडल टोला,रवानी टोला, आदिवासी टोला, खेपनाथडीह में वृद्धा विधवा विकलांग जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया। गोविंदपुर प्रखंड पथरिया पंचायत के समाजसेवी राजेश कुमार दास के नेतृत्व में लोगों को चिन्हित कर वैसे लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया जो वाक्य जरूरतमंद थे। वितरण में विश्वनाथ पाल, अब्दुल रहीम
अंसारी,मजहर आलम, मुन्ना अंसारी, असलम,शक्तिपद गोराई, विनोद हेमराम, इसतीहार, उत्पल घाटी, तारा पदों चक्रवती, तपन मंडल, फूलचंद सोरेन, हाफिज अंसारी, रसीद सहीत, सैकड़ों लोगों का सराहनीय योगदान रहा।