SR PRIME NEWS बलियापुर : बलियापुर प्रखंड के जगदीश पंचायत के प्रधानखंटा से कारीटांड तक 4 किलोमीटर सड़क पूर्ण रूप से जर्जर है। जिसे लेकर स्थानीय मुखिया संजय महतो और गांव के लोगों के द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री से लेकर उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर गुहार लगा चुके हैं। लेकिन आज तक सड़क निर्माण नहीं हुआ।जिसके विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।जगदीश पंचायत के मुखिया संजय महतो ने बताया की बलियापुर प्रखंड के राजस्व गांव की प्रधानखांटा से कालीटांड गांव तक 4 किलोमीटर की सड़क पूर्ण रूप से जर्जर हो गयी है। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही हमेशा दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं।