[su_box title=”धनबाद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह पर एक महिला नेत्री ने चरित्र पर अभद्र टिप्पणी करने का लगाया आरोप-जिलाध्यक्ष ने किया इंकार” style=”glass” box_color=”#231401″ title_color=”#94f419″ radius=”0″][/su_box]
MIRROR MEDIA : धनबाद में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह पर एक महिला नेत्री द्वारा चरित्र पर टिप्पणी करने का आरोप लगाने का मामला सामने आया है। दरअसल महिला नेत्री ने ध्वजारोहण के दौरान सांसद पीएन सिंह से रोते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष लगातार उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। उनके चरित्र पर कई बार उन्होंने टिप्पणी की है।
[su_box title=”इस संदर्भ में महिला नेत्री ने न्याय की मांग करते हुए ऊपर तक शिकायत करने की बात की है।” style=”glass” box_color=”#231401″ title_color=”#94f419″ radius=”0″][/su_box]
अपने ऊपर चरित्र पर ऊँगली उठाने की बात को लेकर उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय कमेटी इस पर कोई फैसला नहीं लेती है तो वह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और उनसे भी बात नहीं बनी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक को पत्र लिखेंगी।
वहीं इस मामले पर महानगर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने प्रतक्रिया देते हुए खुद को बेगुनाह बताया है। साथ ही इसे राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि महिला नेत्री को किसी ने भड़काया है। खुद को पाक साफ बताते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने कभी किसी के चरित्र पर कीचड़ नहीं उछाला है। यह उनका स्वभाव नहीं है।