SR PRIME NEWS नई दिल्ली : कांग्रेस कार्यालय नई दिल्ली में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में जिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह संगठन प्रभारी के.सी. वेणुगोपाल से मिला एवं जिला में चल रहे जन जागरण अभियान कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। जहां मौके पर मिलने के क्रम में जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जन जागरण कार्यक्रम के माध्यम से जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों/नगरों, पंचायतों एवं वार्डों में केंद्र सरकार की विफलता, कमरतोड़ महंगाई एवं उनकी गलत नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम की जा रही है और उक्त जन जागरण अभियान कार्यक्रम के तहत इसी तरह कांग्रेस पार्टी निरंतर 31 दिसंबर तक जिला में जन जागरण अभियान चलाकर मोदी सरकार की गलत नीतियों महंगाई एवं उनकी विफलताओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करेगी। मौके पर ए आई सीसी के महासचिव सह संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल जी ने कांग्रेस पार्टी द्वारा निर्देशित सभी कार्यक्रमों को धनबाद जिला में सफलतापूर्वक मजबूती के साथ संपादित करने के लिए धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यों को सराहना करते हुए जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह जी को शुभकामनाएं दी। मौके पर मुख्य रूप से एआईसीसी सदस्य मदन महतो, ओबीसी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज यादव,जिला कोषाध्यक्ष रमेश जिंदल उपस्थित थे।