धनबाद : जोगता साइडिंग का चक्का जाम जारी, मामला दर्ज व हिरासत में लिए गए लोगो न्यायालय भेजने की तैयारी।

0

धनबाद : जोगता साइडिंग का चक्का जाम जारी, मामला दर्ज व हिरासत में लिए गए लोगो न्यायालय भेजने की तैयारी। जोगता साइडिंग में मैन्युअल लोडिंग की मांग पर कांग्रेस समर्थको का धरना दूसरे दिन जारी। लोडिंग ठप्प। माहौल तनावपूर्ण। पुलिस अलर्ट मोड में। सभी ने एक स्वर में कहा कि जब तक मैन्युअल लोडिंग नही तबतक आंदोलन जारी। प्रबंधन वार्ता के लिए बुलाया।पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने सभी का हौसला बुलंद किया। कहा पुलिस, केस मुकदमा से डरे नही। एकता बनाये रखे मांग पूरी होगी। हर हाल में बीसीसीएल को पेलोडर बन्द करना होगा। विकास सिंह व राहुल चौहान के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। डीएसपी धनबाद जोगता थाने में जमे है। इधर अलग अलग कई मामले दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। हिरासत में लिए गए तीन लोगों को न्यायालय भेजने की तैयारी चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here