धनबाद/झरिया : जल संयंत्र केन्द्र जामाडोबा स्थित दामोदर नदी में जलकुम्भी आ जाने से जल भण्डारण प्रभावित हो गया। झरिया एवम पुटकी क्षेत्रों में तीसरे दिन भी जलापूर्ति ठप है। हालांकि झमाडा कर्मी नदी की सफाई कर बीच – बीच में आंशिक जलापूर्ति का दावा करते है। कर्मियों ने बताया है की ठण्ड का मौसम रहने से नदी में सफाई अभियान चलाया नहीं जा सकता है। हर दो-दो घंटे में नदी की सफाई किया जाता हैं। तभी 9-12 एमजीडी में जल भण्डार कर झरिया वन, दो,पुटकी क्षेत्रों में आंशिक जलापूर्ति किया गया है। वहीं शादी व्याह के मौसम में मजदूरों की कमी हो गया है। शैवाल, जलकुंभी को रोकने के लिए नदी में बांस की जाली लगाया गया।उस जाली की भी सफाई किया जाता हैं। ठण्ड के कारण रात में सफाई कार्य को रोक दिया जाता है। सुबह 10 बजे के बाद ही सफाई किया जाता है।