धनबाद – बाबूलाल मरांडी के धनबाद आगमन के पूर्व,धनबाद की भाजपा नेत्री संयुक्ता ने सेनेटाइजर पीकर की खुदकुशी। भाजपा के बाबूलाल मरांडी के धनबाद आगमन के पूर्व दुखद घटना घटी। प्रदेश स्वच्छता प्रकोष्ठ की धनबाद मीडिया प्रभारी, भाजपा नेत्री संयुक्ता मुखर्जी ने सेनिटाइजर पी कर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री संयुक्ता मुखर्जी ने कल धनबाद के हीरापुर झरनापाड़ा स्थित अपने आवास पर सेनेटाइजर और जली हुई मोबिल ऑयल पी लिया।
जिसके बाद तबियत बिगड़ने पर उनके पति संजय मुखर्जी और उनके पिता ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहाँ इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई।