धनबाद :भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी सपन ओझा ने दिया भाजपा पार्टी से इस्तीफा।

0

धनबाद ग्रामीण भाजपा के सोशल मीडिया जिला प्रभारी सपन ओझा ने रविवार को गांधी सेवा सदन धनबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने सोशल मीडिया जिला प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफा देने का कारण पार्टी में अपनी उपेक्षा और विशेषकर ब्राह्मणों की उपेक्षा को मूल कारण बताया। आगे उन्होंने कहा कि धनबाद ग्रामीण भाजपा में ऐसे लोगों को महामंत्री और मंत्री का पद दे दिया गया है जो मंडल अध्यक्ष के योग्य है और वे लोग बैठक में मेरे सहित सिनीयर पदाधिकारीयों तक की उपेक्षा करते हैं।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि धनबाद भाजपा के वर्तमान परिदृश्य पर अगर देखा जाए तो ब्राह्मणों को राजनीति में आगे बढ़ने से रोका जा रहा है। विगत लोकसभा चुनाव में गिरिडीह से पांच बार के सांसद रहे रविंद्र पांडे का टिकट काट दिया गया तो विधानसभा चुनाव में निरसा से प्रदेश स्तरीय भाजपा नेता गणेश मिश्रा का टिकट काट दिया गया। अभी वर्तमान में धनबाद महानगर भाजपा में जिलाध्यक्ष के प्रबल दावेदार मुकेश पांडे को कोई जगह नहीं दिया गया। रमेश पांडे जैसे समाजसेवी को भाजपा में घुसने से केवल इसलिए रोक दिया गया कि धनबाद सांसद को अपने भतीजे को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाना था।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष की प्रबल दावेदार महिला नेत्री बाबी पांडेय को भी हाशिए पर ले जाया गया। तमाम परिदृश्य में देखा जाए तो ब्राह्मणों की घोर उपेक्षा हो रही है। एक तरह से कहा जाय तो धनबाद भाजपा की राजनीति का सारा रिमोट तंत्र धनबाद भाजपा के सांसद के पास है। जो काम के मामले में आज तक असफल और नालायक रहे हैं। वह गुटबाजी को प्रश्रय दे रहे हैं और धनबाद भाजपा की दुर्गति करने पर तुले हैं।
धनबाद जिला ग्रामीण भाजपा को देखें तो वहां भी टुंडी तोपचांची से वरिष्ठ भाजपाई गोपाल पांडे और गिरजा शंकर उपाध्याय जी नेताओं की घोर उपेक्षा की गई है और उन्हें कोई जगह नहीं दिया गया । ऐसे में ब्राह्मणों से हो रही उपेक्षा और स्वाभिमान के साथ समझौता वाली राजनीति के बीच में काम न कर पाने की स्थिति में उन्होंने अपने इस्तीफा सौंपने का निर्णय लिया।
साथ ही आगे उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही धनबाद जिला ग्रामीण भाजपा के जिलाध्यक्ष के प्रबल दावेदार रहे एक भाजपाई के नेतृत्व में धनबाद ग्रामीण भाजपा की समानांतर कमिटी बनने जा रही है। और बहुत से भाजपाई भाजपा छोड़ने की घोषणा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here