धनबाद सांसद व विधायक के खिलाफ लौहनगरी में उबाल, झारखंड छात्र मोर्चा ने फूंका पुतला

0

जमशेदपुर :  झारखंड अलग राज्य आंदोलन में अग्रिम पंक्ति की भूमिका निभाने शहीद निर्मल महतो पर गलत टिप्पणी करने पर धनबाद के सांसद व विधायक पर लौहनगरी में उबाल है। शुक्रवार को झारखण्ड छात्र मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष अमित महतो के निर्देश के अनुुुसार मोर्चा के कोल्हान सचिव पप्पु यादव के नेतृत्व में धनबाद के सांसद पी॰ एन॰ सिंह व विधायक राज सिन्हा का साकची गोलचक्कर मेंं पुतला दहन किया गया।

मौके पर सांसद व विधायक का विरोध करने वाले जेसीएम के कोल्हान अध्यक्ष अरुण मुर्मु ने कहा कि झारखण्ड अलग राज्य आन्दोलन की अगुवाई करने वाले वीर शहीद निर्मल महतो के कार्यों पर प्रश्नचिन्ह लगाकर उन्हें अपमानित करने वाले धनबाद के सांसद  पी॰ एन॰ सिंह व विधायक  राज सिन्हा दोनो ने झारखण्ड आन्दोलन से जुड़ी हमारी आस्था को ठेस पहुँचाया है। इसलिए सार्वजनिक रूप से माफ़ी माँगे अन्यथा झारखण्ड छात्र मोर्चा आप दोनो के विरुद्ध उग्र आन्दोलन को बाध्य होगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केन्द्रीय उपाध्यक्ष मो॰ सरफ़राज, रजनी दास, नगर सचिव गोपाल महतो(Jmm), कोल्हान संगठन सचिव प्रिनस सिंह, ज़िलाध्यक्ष कृष्णा कुमार कामत, भीमसेन मुर्मु, निर्मल किस्कु, अजय देवगम, मो॰ अझर, बिपिन शुक्ला, मो॰ गुलाब, अभिषेक सिंह, सौरव सिंह, कौशल सिंह, ऋषि, अजय, बंटी, अमित आदि दर्जनो मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here