सिंदरी : आज 10 जनवरी 2021 को बिरसा मुंडा बस्ती मनोहरटांड़ में मासस नेता तुरी केराई के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा को संबोधित करते हुए मासस नेता बबलू महतो ने कहा कि कामरेड तुरी कराई पूरा जीवन सामाजिक उत्थान, शोषित पीड़ित पीड़ितों के हक की लड़ाई को आगे बढ़ाने में हर दिन आगे रहे। विषम परिस्थिति में भी कभी विचलित नहीं हुए। मासस के लिए यह प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। इनके निधन से मासस को अपूरणीय क्षति हुई है। निकट भविष्य में युवा साथी इनके लड़ाई को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। इनके अलावे सभा को मासस नगर सचिव राजीव मुखर्जी पार्षद प्रतिनिधि गणेश महतो, वार्ड पार्षद १३ करमी देवी महालाल हासदां, छोटन चटर्जी बिरिंची महतो मंगल महतो वीर सिंह मुंडा पंकज पान, सुधीर महतो, परसूराम सिंह, सुरेश प्रसाद, अरूण महतो, काली महतो, राकेश शर्मा, डब्लू शर्मा, नरेश सिंह, सहदेव सिंह, निमाई मलिक, सुदर्शन होरो, सुभाष हासदां, बबलू महतो मल्लू प्रसाद, विक्की पंडित, दीपक साव, राजेश महतो परिमल महतो, संतोष महतो, दीपक महतो, अनूप महतो आदि ने संबोधित किया।