नदी का जलस्‍तर बढ़ने से कई घरों और बस्तियों के लोग प्रभावित, बाढ़ग्रस्त लोगों के लिए संंस्था कर रही पहल

0

जमशेदपुर : जिले में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त कर दिया है। नदी का जलस्‍तर बढ़ने से कई घरों और बस्तियों के लोग प्रभावित है। इन इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया। जिससे पहले ही कोरोना जैसी महामारी का सामना कर रहें लोगों के लिए परेशानी को दोगुनी कर दिया है। ऐसे में कुछ लोग अपनी ओर से पहल कर सहायता के लिए आगे भी आ रहें है।

बागबेड़ा नया बस्ती में लगभग 200 घरों में बाढ़ का पानी नदी का जल स्तर बढ़ने से घरों में घुस गया था। पारस नाथ मिश्रा के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित लोगों के घरों से सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए आग्रह किया गया। वहीं सुभाष युवा मंच के अध्यक्ष और आरका जैन विश्विद्यालय के सहायक प्रोफेसर पारस नाथ मिश्रा के नेतृत्व में बागबेड़ा नया बस्ती में बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन सामग्री उपलब्ध कराया।

पारस नाथ मिश्रा और सुभाष युवा मंच के कार्यकता नया बस्ती के बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच जाकर बाढ़ग्रस्त लोगों के भोजन उपलब्ध कराया। मौके पर पारस नाथ मिश्र ने कहा कि नदी का जल स्तर बढ़ जाने से इस बस्ती में पानी घुस जाता है। सुभाष युवा मंच द्वारा नास्ता और भोजन का प्रबंध किया गया ताकि भोजन में किसी को भी असुविधा न हो। भोजन सामग्री बांटने में मुख्य रूप से संतोष यादव , रामशंकर सिंह , अजय सक्सेना , विशाल कुमार , अजय शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here