पलामू : पलामू उपायुक्त के माताजी का निधन, मेदिनीनगर में ली अंतिम सांस।

0

पलामू : पलामू उपायुक्त श्री शशि रंजन की माताजी रेणू मोदी का आज शाम कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। 64 वर्षीय रेणू मोदी काफी दिनों से बीमार चल रहीं थी। चिकित्सकों के मुताबिक हृदय गति रूक जाने के कारण आज शाम को वे अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे पति सुधीर प्रसाद, दो पुत्र व एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनका पैतृक आवास गोड्डा जिले के महगामा प्रखंड क्षेत्र के कुसमी गांव में है। उनका अंतिम संस्कार देर शाम पलामू में ही होना है। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त, पलामू के आवास से उनकी शवयात्रा निकलेगी।
जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे उपायुक्त श्री शशि रंजन एवं उनके शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here