SR PRIME NEWS पुटकी : राहुल गांधी विचार मंच का द्वितीय स्थापन दिवस 25 जुलाई रविवार को धनबाद के सभी प्रखंडो में आरजीविएम स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रोहन चौधरी के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडो में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया।
अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इम्तियाज आलम ने किया। तथा शाम 4 बजे रोहन चौधरी के नेतृत्व में कुष्ठ रोगीयो के बस्ती गांधी ग्राम करकेंद में लोगों के बीच मिठाईयाँ बाटीं गई। रोहन चौधरी ने कहा कि पर्यावरण के मध्यनजर हमने स्थापना दिवस वृक्षारोपण कर मनाने का निर्णय लिया। इम्तियाज ने कहा कि मंच गांधी के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारा बढ़ाने का काम करेगी। मौके पर जिला सचिव सिकंदर ऐ आजम, उपाध्यक्ष ऋतिक सिंहा, मनोज हाड़ी, धनबाद विधानसभा अध्यक्ष गणेश दास।
धनबाद विधानसभा महासचिव महेंदर प्रसाद गोप, सुजित कुमार पासवान, लाल बिहारी, अमरदिप, हरीनंद नोनिया, सिताराम गौड़, राहुल सोनी, अक्षय सिंह आदि उपस्थित थें।
रिपोर्ट रबिश तिवारी