जमशेदपुर : हमारा तिरंगा हमारी आन है हमारी शान है। शनिवार को यानी कल हर हिंंदुस्तानी आजादी का यह त्योहार मनाएंंगे और कोरोना के बीच शान से गर्व से तिरंगा लहराएंगें। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर इन दिनों मास्क पहनना अनिवार्य है। लेकिन कुछ कंंपनियों ने तिरंगा रंग के मास्क को बाजारों में उतारा है। लेकिन ध्यान रखे तिरंगा रंग के मास्क का प्रयोग आप बिल्कुल ना करें। इसकी बिक्री पर भी पूरी तरह प्रतिबंध है। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा जिलेवासियों से अपील किया गया है कि प्लास्टिक के बने राष्ट्रध्वज का प्रयोग न करें। फ्लैग कोड ऑफ इंडिया 2002 यानि झंडे से जुडे़ नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना अनिवार्य है। साथ ही आम जनता से अपील है कि कोविड-19 के मद्देनजर मास्क का उपयोग अवश्य करें। लेकिन तिरंगा झंडे(तिरंगा रंग) को मास्क के रूप में इस्तेमाल नहीं करें। यह महत्वपूर्ण है कि हम राष्ट्रध्वज का पूर्ण सम्मान करें व फ्लैग कोड के नियमों का अनुपालन हो।